National
भारत में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की हालत खराब, गढ़चिरौली में एम्बुलेंस न मिलने पर दंपति ने बच्चों के शव कंधे पर ढोए

गढ़चिरौली । हालांकि दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ने और उसे एक मार्गदर्शक के रूप में देखने की बात कही जा रही है, लेकिन देश की जमीनी हकीकत इससे विपरीत है। **महाराष्ट्र के गढ़चिरौली** जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां सरकारी अस्पताल में एम्बुलेंस न मिलने के कारण एक दंपति को अपने मृत बच्चों के शवों को **कंधे पर उठाकर 15 किलोमीटर पैदल** चलना पड़ा।
यह घटना तब हुई जब अस्पताल में एम्बुलेंस की सुविधा न होने के कारण दंपति को कीचड़ भरे रास्तों से होकर बच्चों के शवों को अपने घर तक ले जाना पड़ा। इस हृदय विदारक घटना ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।