
पश्चिम बंगाल में तूफान रेमल ने 135kmph की रफ्तार से लैंडफॉल किया। इसके परिणामस्वरूप समुद्र में ऊंची लहरें उठीं, पेड़-खंबे उखड़े, और मकान ढहे। कोलकाता की सड़कों पर भी जलभराव से मची तबाही।
तूफान के असर से पूर्वी मेदिनीपुर जिले के मंदारमणि और दीघा इलाके में मौसम बदल गया। तूफान रेमल का पश्चिम बंगाल के तटीय इलाके कैनिंग में लैंडफॉल हुआ।
पश्चिम बंगाल के सागर आईलैंड और बांग्लादेश के खेपुपारा के बीच 135kmph की रफ्तार से हवाएं चलीं, साथ ही हुई तेज बारिश। तूफान के कारण पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में भारी तबाही हुई।
कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए, घर ढह गए, और बिजली के खंभे भी उखड़े। सुंदरवन के गोसाबा इलाके में मलबे की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हुआ।
रविवार रात 8.30 बजे बांग्लादेश के मोंगला के दक्षिण-पश्चिम के पास सागर आईलैंड (पश्चिम बंगाल) और खेपुपारा (बांग्लादेश) के बीच पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के नजदीकी तटों पर लैंडफॉल शुरू हुआ था, जो 4 घंटे से ज्यादा जारी रहा।



