National

कोलकाता रेप कांड: आरोपी संजय रॉय के सनसनीखेज खुलासे, सोनागाछी में बिताई रात*

कोलकाता: कोलकाता के चर्चित रेप कांड के आरोपी संजय रॉय को लेकर चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक, 8 अगस्त की रात, संजय रॉय अपने एक साथी के साथ उत्तरी कोलकाता के कुख्यात रेड लाइट एरिया, सोनागाछी गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने घटना से पहले शराब पी रखी थी और रात करीब 2 बजे वह सोनागाछी पहुंचा।

सोनागाछी पहुंचने पर, संजय रॉय का साथी एक वेश्या के घर में चला गया, जबकि संजय बाहर खड़ा रहा। इसके बाद दोनों दक्षिण कोलकाता के चेतला इलाके, जो कि एक और रेड लाइट एरिया है, की ओर बढ़ गए। वहां, नशे में धुत संजय ने एक महिला के साथ भी छेड़खानी की।

इस घटना के बाद, संजय रॉय का साथी अपने घर चला गया, लेकिन संजय को सुबह करीब 3:50 बजे आरजी कर अस्पताल के ट्रॉमा यूनिट के आसपास घूमते हुए देखा गया। यहां, वह नशे की हालत में ऑपरेशन थियेटर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया।

संजय रॉय के इस कृत्य ने कोलकाता में हड़कंप मचा दिया है, और पुलिस इस मामले में गहन जांच कर रही है।

Related Articles