National

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जूडो अवतार में दिखे राहुल गांधी

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का जूडो अवतार सामने आया है। इसमें राहुल गांधी मार्शल आर्ट के गुर सीखते और एक्शन करते दिख रहे है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्होंने जूडो के गुर सीखते हुए वीडियो शेयर किया है। वीडियो में पहले मार्शल आर्ट की तकनीक को समझते दिख रहे, इतना ही नहीं वे फिर अपने विरोधी को चारों खाने चित करने भी नजर आए। राहुल गांधी ने अपने वीडियो के जरिए देशवासियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं भी दी है।
राहुल गांधी ने बताया कि आखिर ये वीडियो कब और कैसे बनाया गया। उन्होंने कहा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान हमारे कैंप में जुजुत्सु का अभ्यास हमारे दिनचर्या का हिस्सा बन गया था। इस मेटरियल आर्ट की कला के जरिए हमने युवाओं को ध्यान, अहिंसा, आत्मरक्षा और उनकी शक्ति समझाने की कोशिश की। युवाओं के बीच ये जेंटल आर्ट आसानी से एक संवेदनापूर्ण और सुरक्षित समाज का साधन बन सकते हैं।
राहुल गांधी ने वीडियो पोस्ट के द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। कांग्रेस सांसद पहले भी कई मौकों पर बता चुके हैं कि उन्हें जापानी मार्शल आर्ट आइकीडो बेहद पसंद है। वे अक्सर ही आइकीडो का नियमित अभ्यास करते रहते हैं। ऐसा ही कुछ भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कैंप में भी वे सीखते नजर आए। राष्ट्रीय खेल दिवस पर राहुल गांधी ने मार्शल आर्ट सीखते और जूडो के दांव-पेच बताते वीडियो शेयर किया है। उनके वीडियो शेयर किए जाने एक महज 11 मिनट में इस वीडियो को 61 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। लगातार लोग उनके वीडियो को देख रहे।

Related Articles