National

पेपर लीक मामले में प्रियंका गांधी की चिंता, उन्होंने क्या कहा

नई दिल्ली: कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने पेपर लीक के मामले पर एक्स हैंडल से बातचीत की है, जिसमें उन्होंने देश में पिछले 5 सालों में 43 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक होने की बात की है। इस पर उन्होंने भाजपा की सरकार को जिम्मेदार ठहराया है और युवाओं के भविष्य को खतरे में डालने का आरोप लगाया है।

भारत दुनिया का सबसे युवा देश है, और हमारे पास सबसे ज्यादा युवाओं की आबादी है। युवाओं को कुशल और सक्षम बनाने की जगह, भाजपा की सरकार उन्हें कमजोर बना रही है। करोड़ों होनहार छात्र दिन-रात मेहनत करके पढ़ाई करते हैं, अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, माता-पिता, तन-पेट काटकर पढ़ाई का बोझ उठाते हैं। बच्चे सालों तक वैकेंसी की आशा में रहते हैं, लेकिन वैकेंसी आने पर फॉर्म भरने, परीक्षा देने जाने, और अंत में सारा प्रयास भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। भाजपा के भ्रष्टाचार ने देश को कमजोर कर दिया है।

Related Articles