
अहमदनगर, महाराष्ट्र*: भाजपा के विधायक नीतीश राणे ने अहमदनगर में एक विवादित भाषण देकर मुसलमानों के खिलाफ उग्र टिप्पणी की है। राणे ने पुलिस प्रशासन के सामने मुसलमानों को मस्जिद में घुसकर मारने की धमकी दी और अपने भाषण में नफरत फैलाने वाले बयान दिए। इस भाषण को भड़काऊ और हेट स्पीच के तौर पर देखा जा रहा है।
भाजपा की महाराष्ट्र में चुनाव के पूर्व सांप्रदायिक हिंसा को उकसाने की कोशिश की जा रही है।
विधायक के इस विवादास्पद भाषण ने राज्य में तनाव और अशांति को बढ़ावा देने की संभावना पैदा कर दी है। पुलिस और प्रशासन से इस पर शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद है।