लुधियाना के शेरपुर में अपराधों का गढ़: अवैध वेहड़े और बढ़ते अपराधों से दहशत में लोग

नई दिल्ली: पंजाब के लुधियाना में शेरपुर का फौजी कॉलोनी, दीप नगर और रंजीत नगर इलाका आजकल अपराधों का हॉटस्पॉट बन गया है। यहां करीब दो लाख से ज्यादा लोग रहते हैं, जिनमें से अधिकांश प्रवासी हैं। खास चिंता की बात यह है कि इन इलाकों में अवैध वेहड़ों (क्लस्टर बिल्डिंग्स) की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिनमें 200 से 400 लोग बिना किसी पुलिस वेरिफिकेशन के रह रहे हैं। यह क्षेत्र थाना मोती नगर के अंतर्गत आता है, लेकिन सीमित पुलिस बल के कारण यहां की सुरक्षा व्यवस्था बेहद कमजोर है।

अपराधों का बढ़ता ग्राफ मंगलवार को 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म और फिर उसे कंबल में लपेटकर फेंकने की घटना ने इलाके को हिला कर रख दिया है। आरोपी अब भी फरार है, और फॉरेंसिक टीम वेहड़े के हर कमरे से सैंपल इकट्ठा कर रही है। पिछले महीने ही थाना मोती नगर में 25 केस दर्ज किए गए हैं, जिनमें 7 लूटपाट, 3 चोरी और 9 धोखाधड़ी के मामले शामिल हैं। पुलिस के पास अपराधियों को पकड़ने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं, और कई मामलों में अपराधी पकड़े भी नहीं जाते।

कमजोर सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही लुधियाना के इस अपराध-प्रभावित इलाके में दो लाख लोगों की सुरक्षा के लिए केवल 20 पुलिसकर्मी तैनात हैं, जिनमें से 4 महिला पुलिसकर्मी हैं। 2021 में इस इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रोजेक्ट प्रस्तावित किया गया था, जिसकी लागत मात्र एक करोड़ रुपए थी। लेकिन सरकार बदलने के बाद यह योजना अधर में लटक गई। एसीपी ने बार-बार सीसीटीवी लगाने की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई प्रगति नहीं हुई है।

अवैध वेहड़ों की समस्या नगर निगम की लापरवाही के चलते शेरपुर में तीन से चार मंजिला अवैध वेहड़े बनाए जा रहे हैं, जिनका व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा है। यहां अवैध गतिविधियों और अपराधियों के छिपने के लिए वेहड़े सुरक्षित ठिकाने बन गए हैं। रेलवे लाइन के पास जब ट्रेनें रुकती हैं, तो अपराधी यात्रियों से लूटपाट कर इन्हीं वेहड़ों में छिप जाते हैं।

स्थानीय लोगों की परेशानियां स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस और प्रशासन की निष्क्रियता के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। हाल ही में नशेड़ियों द्वारा एक युवक पर हमला किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

Exit mobile version