National

जाने क्यों, महिला ने मनोज तिवारी को बनाया बंधक…..

नई दिल्ली । बीजेपी सासंद और भोजपुरी फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। यूपी-बिहार में उनके लाखों दीवाने हैं। इस बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला ने मनोज को अपनी दुकान पर रोक कर रखा है। ताकि वे अपने बेटे से बीजेपी सांसद मनोज की मुलाकात करा सके।
दरअसल मनोज तिवारी ने मजेदार वीडियो को एक्स पर शेयर किया है। वीडियो शेयर कर मनोज ने कैप्शन में लिखा, काशी की एक महिला ने अपने बेटे से मिलवाने के लिए मुझे बंधक बनाया। वीडियो में मनोज तिवारी महिला की दुकान पर बैठे हैं। महिला सांसद को कहती हैं आपके साथ बहन-भाई का संबंध हो गया है। उन्हें भैय्या बुलाती हैं। महिला ने बेटे को फोन लगाकर कहती हैं, अरे मनोज तिवारी सर आए हैं, जो होली पर तुम्हारी दुकान का गाना बनाए थे।
लेकिन लगता है बेटे को भरोसा नहीं हुआ कि मनोज उनकी दुकान पर बैठे हैं। इसकारण उनकी मां चिल्ला-चिल्लाकर बेटे को यकीन कराती हैं कि दुकान पर बीजेपी सांसद ही बैठे हैं। महिला वीडियो में यह कहते हुए सुनाई देती हैं कि मनोज तिवारी दुकान के अंदर बैठे हैं। जिन्होंने गाना बनाया था। अरे हीरो हैं, जो दिल्ली के सांसद हैं। जल्दी आओ अपनी दुकान में और दर्शन करो। महिला का बेटा जब दुकान में पहुंचा तब सांसद के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उनके खिलाफ इस सीट से कन्हैया कुमार को कांग्रेस का टिकट मिला है। दोनों के बीच मुकाबला जबरदस्त होने वाला है। मनोज तिवारी ने कहा कि वे उनके बेटे को पहचान गए हैं। सांसद ने बीजेपी को वोट देने की अपील की। किसी एक शख्स ने उनसे बिहार आने की विनती की। हंसकर मनोज तिवारी ने कहा वे जरूर आएंगे। महिला ने माता रानी से दुआ कि फिर से वे सांसद बने, बीजेपी की सरकार बने। मनोज तिवारी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से बीजेपी के उम्मीदवार हैं।

Related Articles