नई दिल्ली । भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने कहा कि सशस्त्र बलों की सफलता तीन ‘C’ Commitment, Capability और Clarity पर निर्भर करती है। उन्होंने बताया कि वर्तमान राजनीतिक नेतृत्व ने देश की सुरक्षा नीति में “स्पष्टता” का परिचय देते हुए पहली बार सेना को पूर्ण स्वतंत्रता (Free Hand) दी है। यह निर्णय भारतीय सैन्य इतिहास में एक नई मिसाल के रूप में दर्ज होगा।
भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में देश की सुरक्षा नीति और सैन्य रणनीति पर बोलते हुए कहा कि आज हमारी सेना तीन ‘C’ Commitment (प्रतिबद्धता), Capability (क्षमता) और Clarity (स्पष्टता) के साथ कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि तीसरा ‘C’, यानी Clarity सबसे महत्वपूर्ण है। हमारे राजनीतिक नेतृत्व की सोच स्पष्ट है। प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्रालय ने हमें बिना किसी हस्तक्षेप के कार्य करने की पूरी छूट दी है। यह पहली बार हुआ है जब प्रधानमंत्री ने सशस्त्र बलों को फ्री हैंड दिया है।
जनरल द्विवेदी ने यह भी बताया कि इस नीति ने न केवल सेना के मनोबल को ऊँचा किया है, बल्कि सीमा पर त्वरित और निर्णायक कार्रवाई की क्षमता को भी बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना अब किसी भी परिस्थिति में आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी होकर कार्य कर रही है।
सेना प्रमुख के इस बयान को विशेषज्ञों ने रणनीतिक स्वतंत्रता का नया युग बताया है। उन्होंने कहा कि इससे रक्षा नीति में निर्णायकता बढ़ी है और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सरकार और सेना के बीच समन्वय पहले से कहीं अधिक मजबूत हुआ है।
भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी बोले तीसरा ‘C’ है Clarity, पहली बार प्रधानमंत्री ने सशस्त्र बलों को दी फ्री हैंड छूट
