
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने दिल्ली आबकारी नीति मामले में कोर्ट में याचिका दाखिल कर अंतरिम जमानत को 7 दिन बढ़ाने की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में केजरीवाल को चुनाव प्रचार के लिए 1 जून तक सशर्त अंतरिम जमानत दी है। उन्हें 2 जून को सरेंडर करना होगा।
केजरीवाल ने अपनी याचिका में दावा किया है कि गिरफ्तारी के बाद उनका 7 किलो वजन घट गया है। इसके अलावा, उनका कीटोन लेवल भी बढ़ गया है। ऐसे में ये लक्षण गंभीर हो सकते हैं। उन्होंने मैक्स के डॉक्टरों से जांच करवाने की जरूरत महसूस की है। अभी उन्हें PET-CT स्कैन और कई अन्य टेस्ट करवाने की जरूरत है।



