
कोलकत्ता। रेमल:बंगाल की खाड़ी में भीषण चक्रवाती तूफान “रेमल” बन रहा है। इसके रविवार रात तक पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपारा के बीच पहुंचने की संभावना है। यह मॉनसून से पहले के मौसम में बंगाल की खाड़ी में आने वाला पहला चक्रवात है। इसके और गंभीर होकर सागर द्वीप और खेपुपारा के बीच पश्चिम बंगाल और निकटवर्ती बांग्लादेशी तटों को आधी रात को पार करने का अनुमान है। चक्रवाती तूफान “रेमल” के वेग की रफ्तार 110 से 120 किमी प्रति घंटे हो सकती है।
यह तूफान तटीय इलाकों में भारी वर्षा और तूफानी लहरों के कारण निचले इलाकों में पानी भरने की आशंका है। लोगों को घर के अंदर ही रहने की सलाह दी गई है।





