
नई दिल्ली: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने आरोप लगाया है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वक्तव्य के 13 अंशों को हटाया गया है। उन्होंने कहा कि यह कदम उठाने के पीछे की वजह खुद पढ़कर समझी जा सकती है। यहां वे 13 अंश प्रस्तुत हैं जिन्हें हटाया गया है:
1. “BJP के लोग 24 घंटे हिंसा, नफ़रत, असत्य फैलाते हैं। आप हिंदू हो ही नहीं।”
2. “आप बात समझिए, ये इसलिए चिल्ला रहे हैं क्योंकि तीर सीधे दिल पर लगा है। देखिए अब चुप हो गए।”
3. “नरेन्द्र मोदी जी पूरा हिंदू समाज नहीं है, BJP पूरा हिंदू समाज नहीं है, RSS पूरा हिंदू समाज नहीं है। ये ठेका नहीं है BJP का।”
4. “BJP 24 घंटा नफरत-हिंसा, नफरत-हिंसा, नफरत-हिंसा।”
5. “अग्निवीर को आपने यूज एंड थ्रो मजदूर बनाया है।”
6. “अग्निवीर स्कीम सेना की स्कीम नहीं है, PMO की स्कीम है और पूरी सेना जानती है कि स्कीम प्राइम मिनिस्टर का ब्रेन चाइल्ड था, स्कीम सेना का ब्रेन चाइल्ड नहीं था।”
7. “कोटा में पूरे के पूरे एग्जाम को आपने सेंट्रलाइज्ड किया, हजारों करोड़ रुपए बन रहे हैं।”
8. “आपको शर्म आनी चाहिए (मणिपुर पर बोलते हुए)।”
9. “आपने हिंसा, नफरत फैलायी माइनॉरिटीज के खिलाफ, मुसलमानों के खिलाफ, सिक्खों के खिलाफ, क्रिश्चियंस के खिलाफ।”
10. “अयोध्या के इनॉगुरेशन में अयोध्या की जनता को बहुत दुख हुआ क्योंकि इनॉगुरेशन में अडानी जी थे, अंबानी जी थे।”
11. “अडानी जी वाला ऑर्डर आता है। बम्बई एयरपोर्ट अडानी जी का ऊपर से ऑर्डर आता है, खटाक, खटाखट, खटाखट, खटाखट ऑर्डर आते हैं।”
12. “नोटबंदी, GST और अर्थव्यवस्था पर बोलते हुए – पहले मैं सोचता था, ये पता नहीं कैसे हुआ, अब मैं समझता हूं कि ये अडानी जी, अंबानी जी जैसे लोगों के लिए किया गया।”
13. “मोदी जी बैठे हैं, मुस्कुराहट नहीं, सीरियस- नमस्ते भी नहीं करते, कहीं मोदी जी न देख लें, प्रॉब्लम हो जाएगी, वही कहानी गडकरी जी की भी है।”
कांग्रेस प्रवक्ता का कहना है कि इन अंशों को हटाकर जनता को सच्चाई से दूर रखा जा रहा है। उनके अनुसार, यह कदम लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रहार है।



