National

झारखंड विधानसभा चुनाव की कमान संभालेंगी कांग्रेस नेत्री और पर्वतारोही मेघा परमार

भोपाल। झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सभी पार्टियां जोर-शोर से जुटी हैं। इसी क्रम में, कांग्रेस ने अपने सक्रिय और जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रबंधन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं। हाल ही में, कांग्रेस ने झारखंड में जिला प्रभारियों की घोषणा की है, जिसमें मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के ग्राम भोजनगर की बेटी, पर्वतारोही मेघा परमार को गुमला जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

मेघा परमार के प्रशंसक इस नियुक्ति पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। मेघा का कहना है, “मैं राजनीति में आई हूं और कांग्रेस पार्टी के माध्यम से जनता के बीच पहुंचती हूं। पार्टी नेतृत्व द्वारा मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाती है, उसे मैं पूरी निष्ठा और लगन से निभाऊंगी।” उन्होंने कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपनी भूमिका को पूरी ईमानदारी से निभाएंगी।

देश में हाल ही में कांग्रेस की लोकप्रियता में वृद्धि देखने को मिली है, जिसका प्रभाव लोकसभा चुनाव में भी स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। जनता का विश्वास फिर से कांग्रेस पार्टी में लौट आया है, और सभी राज्यों में कांग्रेस के पक्ष में परिणाम देखने को मिल रहे हैं।

Related Articles