National

आज  वाराणसी में मुख्यमंत्री करेंगे चुनाव प्रचार

वाराणसी, उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज वाराणसी में चुनाव प्रचार करेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की लोकसभा वाराणसी में मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे चुनाव प्रचार।

वाराणसी लोकसभा के सीर गोवर्धनपुर में जनसभा का आयोजन होगा, जिसमें बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दर्शन किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 26 मई को शाम 4.50 बजे इस जनसभा को संबोधित करेंगे।

उन्होंने शाम 6.50 बजे मालवीय रमन गांव के मथगरवां घाट में स्थानीय कार्यक्रमों में भी भाग लिया। इसके बाद शाम 7.30 बजे काशी के कोतवाल श्री कालभैरव मंदिर और शाम 7.40 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन किया। रात्रि 8.15 बजे गोवर्धन धाम मंदिर घाट पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव वाराणसी लोकसभा के केन्द्रीय चुनाव कार्यालय पहुंचेंगे।

Related Articles