National

मध्यप्रदेश के किसानों के लिए बड़ी राहत: शिवराज सिंह चौहान ने सोयाबीन की MSP पर खरीदी की दी अनुमति

भोपाल । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के किसानों को बड़ी राहत दी है। अब राज्य में सोयाबीन की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर की जाएगी। कल सुबह कृषि मंत्री चौहान ने बताया था कि केंद्र सरकार मध्यप्रदेश सरकार के प्रस्ताव का इंतजार कर रही है, और जैसे ही प्रस्ताव प्राप्त होगा, तत्काल अनुमति दी जाएगी।

मध्यप्रदेश सरकार ने कल अपनी कैबिनेट बैठक में सोयाबीन की MSP पर खरीदी का प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा, जिसके बाद तेजी से कार्रवाई करते हुए केंद्र सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

**केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान:**

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सर्वोच्च प्राथमिकता किसानों की भलाई है। किसानों की सेवा हमारे लिए ईश्वर की पूजा के समान है। हाल के दिनों में मध्यप्रदेश के किसान चिंतित थे क्योंकि सोयाबीन की फसल MSP से कम दामों पर बिक रही थी। हमने पहले ही महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों में MSP पर सोयाबीन खरीदी की अनुमति दी थी।”

“कल रात मध्यप्रदेश सरकार से प्रस्ताव मिला और हमने इसे तुरंत स्वीकृति दे दी। अब मध्यप्रदेश के किसान निश्चिंत रहें, उनकी सोयाबीन की फसल MSP की दर पर खरीदी जाएगी। किसानों के पसीने की पूरी कीमत दी जाएगी।”

**कृषि मंत्री ने किसानों को किया आश्वस्त:**
अब मध्यप्रदेश में भी सोयाबीन की MSP पर खरीदी जल्द ही शुरू होगी, जिससे किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल सकेगा।

Related Articles