National
बड़ी खबर: CBI केस में अरविंद केजरीवाल की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला कल, मिल सकती है राहत

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट कल अहम फैसला सुनाने वाला है। केजरीवाल पर चल रहे CBI केस में उनकी जमानत को लेकर कोर्ट का निर्णय कल आ सकता है। अगर कोर्ट का फैसला उनके पक्ष में जाता है, तो केजरीवाल को जमानत मिल सकती है।
CBI द्वारा दायर मामले में यह फैसला राजनीतिक और कानूनी हलकों में खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस केस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं, और यह देखना दिलचस्प होगा कि कोर्ट का निर्णय क्या रहता है।