National

केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरी चट्टानों की चपेट में आकर 3 यात्रियों की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी

उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा हुआ है, जहां पहाड़ी से गिरी चट्टानों और मलबे की चपेट में आकर तीन यात्रियों की मौत हो गई है। इस घटना में पांच यात्री घायल हुए हैं। मृतकों में महाराष्ट्र और रुद्रप्रयाग के यात्री शामिल हैं।

यह हादसा केदारनाथ पैदल मार्ग के चीरबासा में हुआ, जहां पत्थर और मलबा गिरने से कई लोग दब गए। घायल यात्रियों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया है। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति का इलाज गौरीकुंड में चल रहा है, जबकि अन्य गंभीर घायलों को रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में किया जाएगा।

प्रशासन ने घटना स्थल पर दोनों छोरों से सुरक्षा जवानों को तैनात कर दिया है, और यात्रियों की आवाजाही नियंत्रित की जा रही है।

Related Articles