National

बलिया वायरल वीडियो विवाद: भाजपा नेता बबन सिंह रघुवंशी पर अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद सफाई, बताया साजिश

बलिया (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर विवादों में घिरती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर एक अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेता बबन सिंह रघुवंशी, जो रसड़ा चीनी मिल के चेयरमैन भी हैं, विवादों के केंद्र में आ गए हैं।

यह वीडियो तेजी से फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा और आलोचना का दौर शुरू हो गया है। वायरल वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

वहीं इस पूरे मामले में बबन सिंह रघुवंशी ने साफ इंकार करते हुए बयान दिया है कि “यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी है। मुझे बदनाम करने और राजनीतिक रूप से नुकसान पहुंचाने के लिए यह साजिश रची जा रही है। मेरे खिलाफ गलत प्रचार किया जा रहा है, जिसकी हम कानूनी कार्रवाई करेंगे।”

भाजपा नेता के इस बयान के बाद पार्टी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन विपक्ष ने इस मुद्दे को विधानसभा चुनावों से पहले बड़ा मुद्दा बनाना शुरू कर दिया है।

पुलिस प्रशासन की ओर से अभी इस वायरल वीडियो की जांच को लेकर कोई औपचारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, डिजिटल फॉरेंसिक जांच की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles