National

अमूल दूध की कीमतों में कटौती: ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर

अमूल ने घटाई तीन दूध उत्पादों की कीमतें, देखें नई दरें

New Dehli . देश की प्रमुख डेयरी कंपनी अमूल ने अपने ग्राहकों को राहत देते हुए तीन अलग-अलग दूध उत्पादों की कीमतों में कमी की है। यह कदम दूध उत्पादों की बढ़ती कीमतों के बीच उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।

नई कीमतें इस प्रकार हैं:

1. अमूल गोल्ड (1 लीटर पाउच):
पुरानी कीमत: ₹66
नई कीमत: ₹65

2. अमूल टी स्पेशल (1 लीटर पाउच):
पुरानी कीमत: ₹62
नई कीमत: ₹61

3. अमूल फ्रेश (1 लीटर पाउच):
पुरानी कीमत: ₹54
नई कीमत: ₹53

पहली बार हुई कीमतों में कमी

अमूल ने लंबे समय बाद दूध की कीमतों में कटौती की है। हाल के दिनों में बढ़ती महंगाई और दूध की कीमतों में इजाफे के बीच यह फैसला उपभोक्ताओं के लिए राहतभरा है।

Related Articles