
पटना, | असदुद्दीन ओवैसी आज पटना पहुंचें। एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवाल के जवाब में ओवैसी ने कहा कि, तीसरी मर्तबा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के नहीं बने इसके लिए हम लोग काम कर रहे हैं । अमित शाह के द्वारा इस बयान पर कि, 400 के पास सीट हमे दीजिए हम लोग मुस्लिम आरक्षण को खत्म कर देंगे, इस पर श्री ओवैसी ने कहा कि, वह तो पक्का आरक्षण को खत्म कर देंगें। उन्होंने कहा कि अमित शाह तो संविधान को भी खत्म कर देंगें, यही सब उनके इरादे हैं। श्री ओवैसी ज्यादा कुछ कहने से इनकार कर दिए।



