National

इंदौर: एयरलाइंस सर्वर में तकनीकी खराबी से विमान सेवा प्रभावित, 8 फ्लाइट्स रद्द

इंदौर। माइक्रोसॉफ्ट में आई तकनीकी खराबी के कारण दुनिया भर के एयरलाइंस के सर्वर में दिक्कत आ गई है, जिससे कई कंपनियों के विमान उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। इस समस्या के चलते भारत समेत विश्वभर में विमान सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

इंदौर के देवी अहिल्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी यात्री इस सर्वर समस्या से परेशान हैं। यात्रियों को एयरलाइंस की जानकारी नहीं मिल पा रही है, जिससे असुविधा हो रही है। अब तक 8 फ्लाइट्स रद्द हो चुकी हैं, जिनमें 4 अराइवल और 4 डिपार्चर फ्लाइट्स शामिल हैं।

रद्द हुई डिपार्चर फ्लाइट्स:
– बॉम्बे
– कलकत्ता
– दिल्ली
– पुणे

रद्द हुई अराइवल फ्लाइट्स:
– मुंबई
– कलकत्ता
– दिल्ली
– पुणे

इंदौर एयरपोर्ट से रोजाना 40 फ्लाइट्स विभिन्न शहरों के लिए उड़ान भरती हैं, जिसमें 38 डोमेस्टिक और 2 इंटरनेशनल फ्लाइट्स (दुबई और शाहजहां) शामिल हैं। प्रतिदिन लगभग 10,000 यात्री इंदौर एयरपोर्ट से यात्रा करते हैं।

विमान सेवा में आई इस समस्या के चलते यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है और एयरलाइंस की जानकारी प्राप्त करने में भी परेशानी हो रही है।

Related Articles