
अब लोगों के पास बचे 7,581 करोड़ के नोट
-आरबीआई ने जानकारी दी
नई दिल्ली । दो हजार रुपये के बैंक नोटों में से 97.87 प्रतिशत बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गए हैं और केवल 7,581 करोड़ रुपये मूल्य के नोट ही जनता के पास बचे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को यह जानकारी दी। आरबीआई ने 19 मई, 2023 को 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंकनोटों को प्रचलन से वापस लेने की घोषणा की थी। 19 मई, 2023 को कारोबार के बंद होने के बाद प्रचलन में रहे 2000 रुपये के बैंकनोटों का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था जो 28 जून, 2024 को कारोबार के बंद होने पर घटकर 7,581 करोड़ रुपये रह गया है।
केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा कि इस प्रकार, 19 मई, 2023 तक प्रचलन में रहे 2000 रुपये के 97.87 प्रतिशत बैंक नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गए हैं। 2000 रुपये के बैंकनोटों को जमा करने और/या बदलने की सुविधा 7 अक्टूबर, 2023 तक देश की सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध थी। 2000 रुपये के बैंकनोटों के आदान-प्रदान की सुविधा 19 मई, 2023 से रिजर्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों में भी उपलब्ध है।



