FeaturedMadhya PradeshUncategorized

MP Teachers will be recruited on 62000 posts : मूल्यांकन में होगा बदलाव, 62000 पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती

MP Teachers will be recruited on 62000 posts : मध्यप्रदेश में स्कूल छात्रों के लिए मूल्यांकन की व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। मध्य प्रदेश में वार्षिक परीक्षा के बदले गतिविधियों पर सतत मूल्यांकन के साथ प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। साथ ही रटने वाली व्यवस्था समाप्त होगी। सीखने और सिखाने पर जोर दिए जाने का भी प्रयास किया जाएगा।

स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग की स्थापना दिवस पर शिक्षा के अधिकार और मानव अधिकार विषय पर आयोजित कार्यशाला में यह महत्वपूर्ण बात कही है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में अब बच्चों को दिए जाने वाले होमवर्क के बोझ को कम किया जाएगा। वार्षिक परीक्षा के बदले गतिविधियों पर उनका सदस्य मूल्यांकन किया जाएगा। बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाया जाने की तैयारी की जा रही है।
इस दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने शिक्षकों की भर्ती पर भी महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में अब तक 50000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है जबकि आगे भी 62000 शिक्षकों की भर्ती का कार्य पूरा किया जाएगा। शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए भी नीति तैयार की जा रही है।

मानव अधिकार पुस्तिका का विमोचन करते हुए कहा कि स्कूली पाठ्यक्रम में मानवाधिकार को पाठ के रूप में जोड़ा जाएगा और रिटायरमेंट के बाद प्रशासनिक अधिकारी इसे पढ़ाएंगे। इसके अलावा मध्य प्रदेश के CM राइज स्कूलों में बाल वाटिका का भी शुभारंभ किया जाएगा।

इससे पूर्व अरुण, उदय और प्रभात कक्षाएं शुरू की जा चुकी है। वही 3 साल नर्सरी, केजी और kg2 तक पढ़ाई करवाई जाएगी। साथ ही 7 क्षेत्रीय भाषाओं में पढ़ाई करवाए जाने की तैयारी की जा रही है। अब प्राथमिक कक्षाओं में निवाड़ी, बघेली, बुंदेलखंडी, मातृभाषा और मालवी में भी पढ़ाई कराई जाएगी।

Related Articles

Back to top button