Madhya Pradesh

MP resolution of bright india : 40 वे स्थापना दिवस पर किया महिला कांग्रेस ने किया झंडा वंदन

महिला कांग्रेस की टीम ने ली उज्जवल भारत की प्रतिज्ञा

अशोकनगर MP resolution of bright india : 15 सितंबर के दिन महिला कांग्रेस के 40वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस का झंडा वंदन किया गया। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सीमा सुराणा द्वारा महिला कांग्रेस की प्रतिज्ञा उज्जवल भारत की संकल्प को पढ़ा गया सभी बहनों ने प्रतिज्ञा ली की मध्य प्रदेश में होने वाली महिला अत्याचार का विरोध करूंगी, देश में फैल रही सांप्रदायिक नफरत हिंसा और ध्रुवीकरण के खिलाफ लड़की समाज में धर्म जाति लिंग और वर्ग के आधार पर हो रहे भेदभाव का हर स्तर पर विरोध करूंगी देश में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी और महिला सुरक्षा को मिटाने के लिए हमेशा अपनी आवाज बुलंद करूंगी। महिलाओं को संरक्षण प्रदान करूंगी। महंगाई के खिलाफ आवाज उठाऊंगी, कांग्रेस पार्टी का बूथ एवं मंडल सेक्टर स्तर पर मजबूती के लिए भरसक प्रयास करेंगी, आधिआबादी 50% महिलाओं के आरक्षण के लिए हमेशा आवाज बुलंद करूंगी। तथा कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार करूंगी,और कांग्रेस की रीति नीति को जन-जन तक पहुंचाने का लिए संकल्प लिया।
बिजली चमकती हैं तो आकाश बदल देती हैं
आंधी उठती हैं तो दिन रात बदल देती हैं
जब गरजती हैं नारी शक्ति तो इतिहास बदल देती हैं।
इस अवसर पर तीनों विधानसभाओं से आई ब्लॉक अध्यक्ष चंदेरी पूजा पटेल, बहादुरपुर मोर भाई बांधकर, पिपरई नीतू अहिरवार, अशोकनगर नीलू खान, ईसागढ़ अर्चना शर्मा, नीतू शर्मा, जिला महामंत्री विशाखा यादव, जिला उपाध्यक्ष विमलेश शर्मा, लक्ष्मी प्रजापति, रानी नामदेव, ममता कोठारी, शबाना खान, सुधा ठाकुर, संध्या मठसेनीयां, चंद्रावती मिश्रा, अन्य महिला पदाधिकारी और महिला कांग्रेस की सदस्य उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button