Madhya PradeshpoliticsState Election 2023

MP Political news : पत्रकारों और वकीलों की सुरक्षा के लिए बनेगा प्रोटेक्शन एक्ट : कमलनाथ

वकीलों का देश की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, मोतीलाल नेहरू, डा राजेंद्र प्रसाद, अंबेडकर रहा योगदान
Bhopal congress news : राजधानी भोपाल में शनिवार 19 अगस्त 2023 को पूर्व राष्ट्रपति डा शंकर दयाल शर्मा के जन्मदिन पर डीआरएम ऑफिस के पास स्थित बीएसएसएस कॉलेज में आज वकीलों के लिए सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस से राज्यसभा सांसद और अधिवक्ता विवेक तंखा और शशांक शेखर के द्वारा यह आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के 51 जिलों के लगभग 4000 हजार वकील शामिल हुए। इस आयोजन के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य मंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ रहे। कार्य क्रम की शुरुआत की शशांक शेखर ने वकीलों का स्वागत करते हुए किया उपरांत विवेक तंखा ने अपने संबोधन में कहा कि आज विधिक दिवस है साथ ही आज पर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा का जन्मदिवस है इनकी पढ़ाई की चर्चा पूरे देश में होती है इससे अच्छा दिन हो ही नहीं सकता। आज माह हम एक नए इतिहास की तरफ जा रहे है, इस इतिहास की शुरुआत 2018 में हुई थी। जब आप सब आए थे जबलपुर। उस दिन भी दस हजार वकीलों ने शंखनाद दी थी। कमलनाथ जी उस समय सिब्बल जी, चिदंबरम भी थे, तुलसी जी भी थे। हमने इस भ्रष्ट सरकार के जाने का शंखनाद किया था। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक वकीलों की बहुत बड़ी भूमिका रही है। में वकीलों को प्रजातंत्र का सिपाही बुलाता हूं। वकील नहीं होगा तो प्रजातंत्र नहीं होगा। वकीलों की भूमिका जजों से बड़ी समझते हैं। जज जरूर फैसला देते हैं लेकिन वकील न हों तो फैसले तक पहुंचेंगे केसे। वो मुद्दई किसके पास जायेगा और बहस किसके साथ होगी। वकील की भूमिका मेरी समझ में कोर्ट से भी बड़ी है। कांग्रेस आए तो हम न्यायिक व्यवस्था में सोचेंगे, केसे तत्परता से केसेस हो, केसे लोगों को निर्णय मिले। केसे न्यापालिका के भ्रष्टाचार पर अंकुश लगे। आज मध्य प्रदेश में 1 लाख 35 हजार वकील हैं यह किसी भी सरकार के लिए भाग्य विधाता हैं। अगर वकील समुदाय ठान ले तो कोई भी पार्टी को बहुत बड़ा लाभ मिलता है। कमलनाथ जी और दिग्विजय सिंह जी को वकीलों को टिकिट में प्राथमिकता देना चाहिए। और में वकीलों की लड़ाई हाई कमानों तक लडूंगा।

कमलनाथ जी ने कहा कि इसमें कोई संकोच नहीं आप संविधान के रक्षक है। हमारे देश में अनेकों धर्म, जाति, भाषाओं, त्योहार हैं । यह दुनिया के किसी भी देश में नहीं है। भारत की एकता आज एक झंडे के नीचे है। पूरा विश्व ताज्जुब करता है कि इतना जातियां भाषाएं होने के बाद भी एक झंडे के नीचे है। बाबा साहब अम्बेडकर के सामने कितनी चुनौती थी कि इस देश का संविधान बनाए जिसमें इतनी विभिन्नता है। हमारा संविधान विश्व में मशहूर है। आप इसके रक्षक हो। अगर यह संविधान गलत हाथों में चला जाए तो हमारे देश का क्या होगा। इसकी आपको रक्षा करनी है। भारत की संस्कृति देश जोड़ने की है। हमारे देश की स्वतंत्रत में वकीलों किब्भी महत्व पूर्ण भूमिका रही है। हमारे देश में महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, मोतीलाल नेहरू, प्रथम राष्ट्रपति डा राजेंद्र प्रसाद, सभी वकील थे । जिन्होंने देश की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। है । उसी तरह से आप सभी को आगे भी हमारे साथ चलकर देश को आगे बढ़ाना है। जिसके लिए हमारी कांग्रेस की सरकार आना जरूरी है। आज प्रदेश में हर तरफ भ्रष्टाचार है। हमारी सरकार को पूर्व में खरीद फरोख्त कर गिरा दिया था। पर हमने खरीद फरोख्त की राज नीति नहीं की । आप के सहयोग से हम एक बार फिर सरकार बनायेंगे और प्रदेश से भ्रष्टाचार को पूरी तरह समाप्त करेंगे । सरकार बनने के बाद वकीनों को प्राटेक्सन एक्ट और वेलफेयर का गठन किया जायेगा साथ ही पत्रकारों के लिए भी प्रोटेक्शन एक्ट लाया जाएगा। कमलनाथ, गोविंद सिंह, दिग्विजय सिंह, रामेश्वर नीखरा, विवेक तंखा, तरुण भनोट, शशांक शेखर, एन पी प्रजापति, हैंपीसी शर्मा, सुरेश पचौरी, आरिफ मसूद,के साथ अन्य अधिवक्ता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button