Uncategorized
MP police Transfer : पुलिस विभाग में तबादले, आरक्षक से लेकर उप निरीक्षक के नवीन पदस्थापना
Bhopal MP police Transfer : विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में तबादले जारी है प्रादेशिक स्तर के तबादलों के साथ साथ जिला स्तर पर भी विभाग प्रमुख प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से कर्मचारियों – अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर रहे हैं।
ग्वालियर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने जिले में आज आरक्षकों, प्रधान आरक्षकों, सहायक उप निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के तबादलों की सूची जारी की है, चार अलग अलग तबादला आदेश में 14 आरक्षक, 02 प्रधान आरक्षक, 09 सहायक उप निरीक्षक और 04 उप निरीक्षकों के नाम शामिल हैं।