MP Mixture of Indian culture and western style : मराठी थीम पर सजी किटी पार्टी.. लावणी नृत्य से जमाया रंग

मिट्टी से बनी भगवान गणेश की मूर्ति की पूजा कर पर्यावरण की रक्षा का दिया संदेश
MP Mixture of Indian culture and western style : शहर की महिलाओं के एक्टिव ग्रुप ग्लैमर गर्ल द्वारा भारतीय संस्कृति और पाश्चात्य शैली का मिश्रण कर अलग-अलग अंदाज में थीम पर किटी की जाती है हाल ही में ग्रुप द्वारा महाराष्ट्र के मराठी कल्चर के साथ भारतीय संस्कृति को सजाया गया रातीबड़ स्थित रेस्टोरेंट में सभी ने एकत्रित होकर मराठी परिधान को धारण कर महाराष्ट्र की संस्कृति को दिखाया गया हेयर स्टाइल मेकअप और विशेष परिधानों के साथ सवेरे महाराष्ट्र की यादे ताजा कर दी ग्रुप एडमिन निशिता सिंह ने बताया होस्ट वंशिका तलरेजा द्वारा सभी मेंबर्स का तिलक लगाकर कंगन पहनाकर भगवान गणेश का चित्र देकर अभिवादन किया और गणेश चतुर्थी के पूर्व मिट्टी के गणेश प्रतिमा की आराधना कर पर्यावरण की रक्षा का संदेश भी दिया सभी ने हर्षोल्लास के साथ भगवान गणेश की वंदना कर सभी के सफल सुखद जीवन की कामना की सभी सदस्यों ने महाराष्ट्र के प्रसिद्ध लावणी नृत्य पर जमकर डांस किया किया आकर्षक अंदाज में गेम भी खिलाएं गए सभी ने भारतीय संस्कृति के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद भी लिया इस अवसर पर ग्रुप की प्रमुख निशिता सिंह होस्ट वंशिका तरलेजा, तोशिबा खरे, नीता पासपोल, रेनू यादव, अनामिका शर्मा, पलक मालवीय, मोनिका यादव आदि मेंबर्स शामिल रही।