MP election: The biggest difficulty is the alliance of India’s allies – Samajwadi Party and Aam Aadmi Party मध्यप्रदेश में कांग्रेस के प्रत्याशी चयन में इंडिया बना रोड़ा

विधानसभा चुनाव: गठबंधन के दल सपा-आप के लिए कांग्रेस कुछ सीटें छोड़ेगी या फिर साझा चुनाव लड़ेगी उठे सवाल
MP election: The biggest difficulty is the alliance of India’s allies – Samajwadi Party and Aam Aadmi Party : मध्यप्रदेश में विधानसभा की 39 सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तो प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। लेकिन कांग्रेस को प्रत्याशियों के चयन में फिलहाल मुश्किल आ रही है। कांग्रेस को प्रत्याशी चयन में सबसे बड़ी मुश्किल गठबंधन इंडिया के सहयोगी दल-समाजवादी पार्टी (सपा) और आम आदमी पार्टी (आप) की वजह से आ रही है। कांग्रेस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि गठबंधन इंडिया के सहयोगी दल सपा और सपा के साथ मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव कैसे लड़ा जाए? हम बता दें गठबंधन इंडिया के सहयोगी दल सपा और आप ने मध्यप्रदेश की 230 सीटों में कुछ सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ गठबंधन इंडिया की अगले महीने अक्टूबर में भोपाल में साझा रैली होनी वाली है।
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार सपा और आप के नेताओं ने कांग्रेस हाईकमान के समक्ष यह सवाल रख दिया है कि अगर मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव लडऩे को लेकर साझा रणनीति नहीं बनती है और मध्यप्रदेश में गठबंधन इंडिया के सहयोगी दल मिलकर चुनाव नहीं लड़ते हैं, तो 2024 के लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश सहित दूसरे राज्यों में इंडिया गठबंधन द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ सामूहिक एकता की जो हुंकार भरी जा रही, उस पर असर पड़ सकता है। सूत्रों के अनुसार इधर, कांग्रेस हाईकमान के सामने यह दिक्कत है कि यदि वह मध्यप्रदेश में सीटों को लेकर सपा-आप के साथ कोई समझौता करना पड़ता है, राज्य में कांग्रेस पार्टी का संगठन कमजोर हो जाएगा। संभव है विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने और मध्यप्रदेश की सत्ता में काबिज होने के कांग्रेस के मंसूबों पर पानी फिर जाए।
-सीडब्ल्यूसी बैठक में बन सकता है फार्मूला
हैदराबाद में राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की हैदराबाद में आज होने वाली बैठक में इस बात पर चर्चा हो सकती है कि इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ विधानसभा और लोकसभा चुनाव कैसे लड़ा जाए। लेकिन सपा-आप इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल अवश्य हैं, लेकिन मध्यप्रदेश में दोनों दलों की स्थिति ऐसी नहीं है कि उनके साथ सीटें साझा की जाएं या फिर उनके लिए कुछ सीटें छोड़ी जाएं। अब यह तो वक्त ही बताएगा कि मध्यप्रदेश में आप और सपा के साथ कांग्रेस का क्या फार्मूला तैयार होता है।
– आप ने 10 प्रत्याशी घोषित किए
मप्र विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने 10 उम्मीदवार घोषित किए है। इसमें सेवढ़ा से संजय दुबे, गोविंदपुरा सीट से सज्जन सिंह परमार, भोपाल हुजूर से डॉ. रवि कांत द्विवेदी, दिमनी सीट से सुरेंद्र सिंह तोमर, मुरैना से रमेश उपाध्याय, पेटलावद से कोमल दामोर, सिरमौर सीट से सरिता पाण्डेय, सिरौंज से आईएस मौर्य, चुरहट से अनेंद्र गोविंद मिश्रा और महाराजपुर से रामजी पटेल के नाम शामिल हैं।
– सपा ने चार उम्मीदवार घोषित किए
मप्र विधानसभा चुनाव के समाजवादी पार्टी (सपा) ने चार उम्मीदवारों की घोषणा की है। इनमें निवाड़ी सीट से पूर्व विधायक मीरा दीपक यादव, राजनगर से बृजगोपाल पटेल, भांडेर (एसटी) से आरडी राहुल और मेहगांव से बृजकिशोर सिंह गुर्जर शामिल हैं।