Madhya Pradesh

MP crime news : महिला के साथ भांजे के दोस्त ने किया दुष्कर्म

Bhopal crime news : निशातपुरा पुलिस ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म के एक मामले में महिला के पति के भांजे के दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रकरण में पुलिस ने भांजे को भी आरोपी बनाया है। बताया गया है कि आरोपी भांजा पीड़ीता मामी को बहाने से एक कमरे पर लेकर गया था। यहां रात में आये उसके दोस्त ने महिला के साथ दुष्कर्म कर डाला। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। थाना पुलिस के अनुसार इलाके में रहने वाली 29 वर्षीय महिला ने अपनी शिकाया में बताया की उसके पहले पति की बीमारी के कारण मौत हो जाने के बाद उसने निजी काम करने वाले युवक से दूसरी शादी कर ली। उसके दो बच्चे भी हैं। शादी के बाद उसका अपने दूसरे पति से पारिवारिक कारणो को लेकर छोटे-मोटे झगड़े होते रहते थे, जिसके कारण उनके बीच अनबन रहती थी। बीते महीने 21 जुलाई की सुबह पति काम पर गया लेकिन रात तक वह वापस नहीं आया। इसके अगले दो दिन तक भी जब पति घर नहीं आया तब परेशान महिला ने पति के भांजे को सारी बात बताई। भांजे ने उससे कहा कि उसे मालूम है कि मामा कहां गए हैं। इसके बाद वह मामी को उनके पति से मिलाने की बात कहकर अपने साथ मुरलीधर कॉलोनी के एक कमरे पर ले गया। कमरे पर ले जाकर उसने विवाहिता से कहा कि मामा रात को यहीं आएंगे और वह यहीं रुक जाये, मामा के आने पर उनसे बात कर उन्हें घर लेकर आ जाये। भांजे पर भरोसा करते हुए महिला रात में उसी कमरे पर ठहर गई। आरोप है कि रात करीब 11 बजे किसी ने दरवाजा खटखटाया, महिला ने पति के आने का समझकर दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खोलने पर उसे अनजान युवक खड़ा नजर आया। युवक ने महिला से उसके भांजे के बारे में पूछा तब पीड़ीता ने कहा कि वह इस समय घर पर नहीं है। इसके बाद युवक कमरे में घूस आया और महिला को धमकी देकर जर्बदस्ती उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। दुष्कर्म के बाद आरोपी घटना के बारे में किसी को बताने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। आरोपी की धमकी और परिवार की समाज के बदनामी के डर से महिला एक महीने तक खामोश रही। आखिरकार बीते दिन उसने साहस कर सारी बात अपने पति को बता दी। घटना का पता चलने पर पति उसे लेकर थाने पहुंचा जहॉ पुलिस ने रईस नाम के युवक के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर लिया। मामले में महिला के पति के भांजे को भी पुलिस ने आरोपी बनाया गया है। एक आरोपी की गिरफ्तार कर पुलिस दूसरे की धरपकड के प्रयास कर रही है।

Related Articles

Back to top button