Nationalpolitics

Modi’s master stroke before elections : संसद का विशेष सत्र स्त्री शक्ति के नाम, महिलाओं को ३३ प्रतिशत आरक्षण

विपक्षी एकता पर पड़ सकता है असर महिला आरक्षण बिल कैबिनेट में मंजूर, आज होगा पेश !
नई दिल्ली । सत्ता के गलियारों से बड़ी खबर आ रही है। खबर है कि महिला आरक्षण विधेयक पर केन्द्रीय कैबिनेट ने सैद्धान्तिक स्वीकृति दे दी है अब इस पर लोक सभा और राज्य सभा में बहस होगी इसके बाद पारित होने पर यह कानून बन जाएगा। यह विधेयक लगभग २६ सालों से लटका हुआ है। कांग्रेस ने इसे पारित कराने की कोशिश की थी, लेकिन वर्तमान में कांग्रेस के इंडिया गठबंधन में शामिल अनेक दलों ने इसका विरोध कर दिया था। इनमें समाजवादी पार्टी और राजद प्रमुख है। अब देखना यह है कि इस विधेयक पर इन राजनीतिक दलों का क्या रुख रहता है। और कांग्रेस अपने सहयोगियों को किस तरह राजी कर पाती है। इससे पहले संसद के स्पेशल सेशन के बीच सोमवार 18 सितंबर की शाम को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इसमें पीएम मोदी और अन्य मंत्री शामिल हुए। बैठक में क्या फैसले लिए गए, इसकी ऑफिशियल ब्रीफिंग नहीं दी गई है, लेकिन मीडिया रिपोट्र्स में दावा किया जा रहा है कि महिला आरक्षण बिल को बैठक में मंजूरी दी गई है। मंगलवार को इसे सदन में पेश किया जाएगा। इसमें महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button