NationalpoliticsState Election 2023

दिसंबर में आम चुनाव करवा सकती हैं मोदी सरकार: ममता बनर्जी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि मोदी सरकार दिसंबर में ही लोकसभा चुनाव करा सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए सारे हेलिकॉप्टर पहले ही बुक कर लिए हैं। टीएमसी यूथ विंग की रैली को संबोधित कर ममता ने कहा कि यदि भाजपा को लगातार तीसरी बार सत्ता में मिलती है, तब फिर देश तानाशाही की ओर बढ़ जाएगा। ममता ने कहा, यदि भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में आती है, तब फिर देश में तानाशाही स्थापित हो जाएगी। मेरा पक्का अनुमान है कि वे लोकसभा के चुनाव दिसंबर 2023 तक करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले ही पूरे देश में अलग-अलग समुदायों के बीच दुश्मनी फैला चुकी है। अब यदि वे सत्ता में लौटते हैं, तब फिर देश नफरत से भर जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी पूरी कर ली है। कैंपेन के लिए उन्होंने सारे हेलिकॉप्टरों को बुक करा लिया है। ऐसा इसलिए किया है ताकि दूसरे दल हेलिकॉप्टर न पा सकें। ममता ने कहा कि बंगाल से तीन दशक के माकपा राज को खत्म किया था। अब लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराएंगे। जादवपुर यूनिवर्सिटी में एबीवीपी कार्यकर्ताओं की ओर से गोली मारो जैसे नारे लगाए जाने पर ममता ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश नहीं है। उन्होंने कहा कि विवादित नारे लगाने वाले लोगों के खिलाफ एक्शन होगा और उन्हें अरेस्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह यूपी नहीं बंगाल है।

Related Articles

Back to top button