11 सूत्रीय मांगों को लेकर मंत्रालय कर्मचारियों ने धरना दिया

भोपाल। मध्य प्रदेश मंत्रालय में कार्यरत अधिकारी / कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांगों का निराकरण न होने से आन्दोलन के अगले चरण में मंगलवार 12 सितम्बर 2023 को मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन कर धरना दिया। जिसमें मंत्रालयीन अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ही विधि एवं विधायी कार्य विभाग के कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहे।
मध्य प्रदेश मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने मंत्रालयीन कर्मचारियों की 11 सूत्रीय मांगों के बारे में स्पष्टता से जानकारी देते हुए मांगों की पूर्ति में बाधा बन रहे वित्त विभाग के अधिकारियों द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों से भी ज्यादा लाभ समयबद्ध वेतनमान में गलत तरीके से लिए जाने की जानकारी दी श्री वर्मा ने उद्बोधन में यह भी अवगत कराया कि यदि अब भी शासन द्वारा एक सप्ताह की अवधि में मांगें नहीं मानी जाती है तो शीघ्र ही सभी संघों के पदाधिकारियों से विचारविमर्श कर आन्दोलन के तीसरे चरण की घोषणा होगी और मांगे माने जाने आन्दोलन उग्र से उग्रतर होता जायेगा।
