Featured

एक मील के साथ दिया ‘पोषण में समानता’ का संदेश

भोपाल । लड़के और लड़कियों को हर चीज़ में समान अधिकार मिलना चाहिए, लेकिन कई बार पोषण के मामले में घरवालों से चूक हो जाती है। पर पोषण पर भी बच्चे और बच्चियों को समान अधिकार हैं, इसी संदेश के साथ बीएनआई भोपाल चैप्टर ने इम्पैक्ट फॉर न्यूट्रिशन के साथ मिलकर एकजुट संस्था के बच्चों के लिए ‘ए मील विद ए पर्पज’ कार्यक्रम का आयोजन किया। 

कार्यक्रम की शुरुआत में बीएनआई के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रदीप करमबेलकर ने बच्चों को कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताया और उन्हें टिफिन आपस में बांटकर खाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों की समस्यायों के बारे में भी शिक्षकों से बात की और उनके समाधान का भी आश्वासन दिया। नेशनल हेल्थ मिशन की निशि मैथ्यूज़ ने बच्चों को पोषण, सही खान-पान और पोषक तत्वों के बारे में सहज भाषा में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से कहा कि अगर उन्हें दूध पीना अच्छा नहीं लगता हो तो वे दही खा सकते हैं। उन्होंने बच्चों को बताया की आंवला जैसे मौसमी फल का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होती है। इसके बाद उन्होंने बच्चों से पोषण सम्बंधित कुछ मज़ेदार सवाल किये जिनके बच्चों ने उत्सुकता से जवाब भी दिए। 

कार्यक्रम के अंत में बच्चों को खिचड़ी, उबले अंडे और फल बांटे गए। उन्हें बताया गया कि पौष्टिक आहार का सेवन करने से वे हष्ट-पुष्ट रहेंगे और उनका शारीरिक विकास अच्छा होगा। 

कार्यक्रम में बीएनआई के सदस्यों में एससी जैन, जीके मिश्रा, अनुराग वाडिया, मो. रिज़वान, अरुण मालवीय, अनंत मिश्रा, आदित्य किशोर, अलका शर्मा, अमनप्रीत चावला, अशोक गुप्ता, अंकित गुप्ता, मनीषा आनंद, दिशा गुप्ता आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन इम्पैक्ट फॉर न्यूट्रिशन की लीड कोऑर्डिनेटर शरबानी बैनर्जी ने किया।

Related Articles

Back to top button