EntertainmentNational

Malaika Arora और Arjun Kapoor के रिश्ते में आई खटास!

Mumbai : बॉलीवुड के फेमस कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अक्सर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। इन दिनों ये कपल इंडस्ट्री टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने गॉसिप के गलियारों में सनसनी मचा दी है जो सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही है। कहा जा रहा है कि इस कपल ने अपने ब्रेकअप पर मोहर लगा दी है। तो चलिए बिना देर किये जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है!


अर्जुन कपूर अकेले करते दिखे सोलो ट्रिप इंजॉय
आपको बता दें कि अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर हाल ही में कुछ फोटो शेयर की हैं। इन फोटोज मे साफ देखा जा रहा है कि वो अकेले ही  वेकेशन मनाते दिख रहे हैं। अर्जुन को अकेले इस तरह वेकेशन इंजॉय करता देख लोगों ने कयाल लगाने शुरु कर दिए हैं कि मल्ला और अर्जुन के बीच के रिश्ते में खटास आ गई है। अब ऐसा हो भी क्यों न क्योंकि ऐसा कम ही होता है जब ये दोनों साथ में न हों।

अर्जुन की पोस्ट ने फैला दी सनसनी
इन दिनों मलाइका के दीवाने अर्जुन कपूर अकेले ही वीकेंड इंजॉय करते नजर आ रहे हैं। उनके इस तरह अकेले होने पर लोगों ने अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप के कयाल लगा लिए हैं। बात तो और भी ज्यादा हैरानी वाली तब हो जाती है जब लोगों की नजर अर्जुन के लिखे क्रिप्टिक कैप्शन पर जाती है तो सनसनी फैल जाती है। उन्होंने लिखा कि- ‘जिंदगी छोटी है, अपने वीकेंड को बड़ा बनाओ’। अब उनके इस कैप्शन ने फैंस की बेचैनी को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है।

कैप्शन पर फैंस के आए रिएक्शन
अर्जुन के पोस्ट और कैप्शन के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरें तेज हो गई हैं। फैंस अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- प्लीज अब ये मत कहना कि आप और मलाइका साथ नहीं हो। एक और यूजर ने लिखा लो जी इनका ब्रेकअप हो गया। तो एक अन्य यूजर ने लिखा लो जी, इनका ब्रेकअप हो गया। तभी इतने दुखी कैप्शन डाल रहे हैं। एक और यूजर ने लिखा- किया हुआ भाई लगता है मैडम छोड़ कर चली गई। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया- अकेले-अकेले वेकेशन मल्ला को साथ नहीं ले गए। पक्का उनका ब्रेकअप हो गया भाई। उमेर संधु ने इनके ब्रेकअप पर पक्की मोहर लगाते हुए ट्वीट किया है।

मलाइका भी अर्जुन के बगैर पार्टी कर रही हैं इंजॉय
आपको बताते चलें कि मलाइका अरोड़ा  और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें इन दिनों पर जोरों पर हैं। जहां अर्जुन मलाइका के बिना वेकेशन इंजॉय करते नजर आ रहे हैं तो वहीं मलाइका भी फिल्मी सितारों और अपने दोस्तों के साथ पार्टी इंजॉय करती दिख रही हैं। इन दिनों वो अपने एक शूट की वजह से दिल्ली में हैं। वैसे इन दोनों के ब्रेकअप की बात में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। क्योंकि इससे पहले भी दोनों के अलग होने की खबरें सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button