Featured

क्रास में धनतेरस पर भगवान श्री धन्वन्तरि की गई पूजा अर्चना

भोपाल । भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी मध्य प्रदेश राज्य शाखा द्वारा शुक्रवार को धनतेरस के अवसर पर भगवान श्री धन्वन्तरि की आयुष विभाग आयुर्वेदिक एवं प्रकृति चिकित्सा केंद्र में लक्ष्मेन्द्र माहेश्वरी रेडक्रॉस प्रबंध समिति सदस्य द्वारा भगवान श्री धन्वन्तरि की पूजा अर्चना की गई। उक्त कार्यक्रम में रेडक्रास चिकित्सालय के सभी डॉक्टरों को धनतेरस की शुभकामनाएं के साथ दीपावली उपहार दिया गया। रेडक्रॉस राज्य शाखा के चेयरमैन डॉ. गगन कोल्हे ने बताया गया कि रेडक्रॉस चिकित्सालय में संचालित आयुष आयुर्वेदिक पद्धति एवं प्राकृतिक चिकित्सा हेतु वर्ष 2022 में संचालित किया गया था। रेडक्रॉस द्वारा विभिन्न ग्रसित लंबित पीड़ित बीमारियों से गंभीर मरीजों का कम दरों पर उपचार किया जाता है। रेडक्रॉस चिकित्सालय में यथाशीघ्र एक अत्याधिक आधुनिक पंचकर्म का संचालन किया जा रहा है, जिसमें विशेष आयुर्वेदिक पद्धति एवं प्राकृतिक पंचकर्म केंद्र में मरीजों को सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। रेडक्रास के जनरल सेक्रटरी प्रदीप त्रिपाठी जी द्वारा सभी को धनतेरस की शुभकामनाएं की शुभकामनाएं दी। भगवान श्री धन्वन्तरि की शुभकामनाएं एवं पूजा अर्चना में रेडक्रास राज्य शाखा एवं चिकित्सालय के सभी कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button