Featured

सरकारी खर्चे पर पार्टी का कर रहे प्रचार : कमलनाथ

Chhindwara CM Shivraj Singh Chouhan announcement machine : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले आरोप-प्रत्यारोप की सियासत जोरों पर है। अब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर फिर निशाना साधा है। उन्होंने सीएम को घोषणा मशीन बताया है और कहा है कि वे सरकारी खर्च पर अपनी पार्टी का प्रचार कर रहे हैं। जनता सब देख रही है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सोमवार को छिंदवाड़ा दौरे पर पहुंचे थे। उनके इस दौर में सांसद नकुलनाथ भी साथ में हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान( cm Shivraj Singh Chouhan ) घोषणा की मशीन बन गए हैं और ये मशीन दुगनी स्पीड पर चल रही है। ये कितना फायदा उठा रहे हैं, सरकारी कर्मचारी, सरकारी खर्च राजनीतिक उपयोग के लिए। ये आज हालात हैं। शासकीय पैसे से ये अपनी राजनीति कर रहे हैं। वन नेशन के मुद्दे पर कमलनाथ ने कहा कि वे लागू करें, लेकिन उन्हें संविधान का पालन करना पड़ेगा।

-कार्यकर्ता हमारे संगठन की नींव

इससे पहले भोपाल में ब्लॉक कांग्रेस के कार्यक्रम में कमलनाथ ने कहा, कांग्रेस के लिए तो ऐतिहासिक दिन है। जिन्होंने कांग्रेस को जीवित रखा है, आप सब लोग यहां पर हैं। उन्होंने रणदीप सुरजेवाला( randeep surjewala ) से कहा- अगर कांग्रेस मध्यप्रदेश में जीवित है तो कमलनाथ के कारण जीवित नहीं हैं। जो सामने बैठे हैं उनके कारण जीवित है। आप हमारे संगठन की नींव हैं। चुनाव में हमारा मुकाबला बीजेपी से नहीं, हमारा मुकाबला उसके संगठन से है। हमें ये याद रखना है। आप कांग्रेस के हैं। यह बात याद रखिए। तीन-चार महीना में पूरी निष्ठा से कम किया तो कमलनाथ के कारण नहीं आपके कारण कांग्रेस की सरकार बनेगी। हम भूल जाते हैं कि हम कांग्रेस के हैं। हमें वह व्यक्ति ढूंढना है जो हमारे नजदीक नहीं है लेकिन जनता के नजदीक है। आप सब लोगों को वोटर लिस्ट पर पूरा ध्यान देना है। इन्होंने वोटर लिस्ट की राजनीति की है। कई लोगों के नाम काट दिए। 10 दिन के लिए सब छोड़ दीजिए। आप केवल वोटर लिस्ट पर ध्यान दीजिए। कौन से नाम गलत जुड़े हैं। प्रशासन भी समझ गया है कि क्या होने वाला है। आज बीजेपी के पास केवल पुलिस पैसा और प्रशासन है। पुलिस समझ गई है कि कमलनाथ 2018 के मॉडल नहीं है। कमलनाथ 2023 के मॉडल हैं। कमलनाथ ने कहा बीजेपी बहुत गर्म करेगी कि आज सूखा पड़ रहा है। यह सर्वे नहीं कर रहा है, ये मंदिर जा रहे हैं। बीजेपी की कलाकारी की राजनीति जनता को गुमराह करने की राजनीति से आपको सावधान रहना है। मैं आपसे कह रहा हूं कि 7 तारीख को हमारी भारत जोड़ो यात्रा की सालगिरह है। आप इसको जरूर मनाना।

175 का आंकड़ा भी पार हो सकता है

ऑब्जर्वर चंद्रकांत हंडोरे ( chandrakant handore ) ने कहा, हमारा काम ऑब्जरवेशन करना है। पार्टी के प्रत्याशी की जीत कराने का काम आपके माध्यम से करना है। ब्लॉक अध्यक्ष पार्टी के बेस हैं। इन्होंने यदि सही ढंग से काम किया तो प्रदेश में 175 का आंकड़ा भी पार हो सकता है। आप लोगों से मेरा अनुरोध है कि गांव-गांव जाएं, नुक्कड़ सभाएं करें, आम जनता से मिले। कांग्रेस पार्टी के बारे में उनको समझाएं। उन्हें बताएं हमारी पार्टी सर्वधर्म समभाव को मानने वाली है। राहुल गांधी (rahul gamdhi) पार्टी के लिए बड़ी मेहनत कर रहे हैं। कमलनाथ जी आज देश की राजनीति कर सकते हैं। लेकिन, मध्यप्रदेश में हमारी आम जनता के सुख-दुख का विचार करके उन्होंने यही काम करने का निश्चय किया। हमें आशा है कि हमारे वरिष्ठ नेता उनके नेतृत्व में प्रदेश की जनता सुख और समृद्धि की ओर जाएगी। पिछले 9 साल से केंद्र में जो सरकार है वह जातिवाद और धर्मवाद को बढ़ावा दे रही है। जुमलेबाज सरकार है। जिन्होंने कहा था 15 लाख हम आपकी जेब में डालेंगे, भ्रष्टाचार मुक्त भारत करेंगे सारी घोषणाएं हवा में ही उड़ गई।

हर कार्यकर्ता को मिलेगा मेहनत का फल

नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ( govind singh ) ने कहा, मैं कमलनाथ जी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मंडल सेक्टर की जो संरचना संगठन की बनाई उसका आने वाले समय में पार्टी को लाभ मिलेगा। आज पूरे प्रदेश में जनसैलाब दिख रहा है। इसमें नौजवान अध्यक्ष कमलनाथ( kamalnath) का बहुत बड़ा योगदान है। नौजवान इसलिए क्योंकि मन से बुजुर्ग नहीं होता। कमलनाथ जी आज भी सुबह से लेकर रात को 10-11 बजे तक हर आदमी छोटे-छोटे पार्षद तक के कार्यकर्ताओं से मिलते हैं। पिछली बार 2 सरकार बनी। आप लोगों के खून पसीने मेहनत के बल पर बनी थीं। 15 महीने जब हमारी सरकार बनी थी तो जो आप लोगों के लिए करना चाहिए था वो नहीं कर पाए। हमें कम समय मिल पाया। लेकिन, आप लोग ध्यान रखें कि इस बार मेहनत का प्रतिफल हर कार्यकर्ता को मिलेगा।

Related Articles

Back to top button