आपने मध्य प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार के दानव को पूरी दुनिया के सामने उजागर कर दिया : कमलनाथ

कमलनाथ ने प्रियंका गांधी के ट्वीट को किया रिट्वीट
Bhopal news : मध्य प्रदेश में ठेकेदारों के संघ ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है, कि प्रदेश में 50 प्रतिशत कमीशन देने पर ही भुगतान मिलता है। जिसे लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा को घेर रही है। इसी के चलते पीसीसी कमलनाथ ने प्रियंका गांधी का ट्वीट अपने ट्विटर अकाउंट में करके कहा प्रियंका जी आपने मध्य प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार के दानव को पूरी दुनिया के सामने उजागर कर स्पष्ट कर दिया है। इस वायरल पत्र को लेकर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक राजनीति गरमा गई है।
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, आदरणीय प्रियंका जी आपने मध्य प्रदेश में फैल रहे भ्रष्टाचार के दानव को पूरी दुनिया के सामने उजागर कर स्पष्ट कर दिया है। अपने बताया कि मध्य प्रदेश की जनता किस तरह सत्ताधारी पार्टी की कमीशन और लूट का शिकार बन रही है। इसके आगे पीसीसी चीफ कमलनाथ ने लिखा मध्यप्रदेश में गर्भवती महिलाओं के पोषण आहार से लेकर भगवान महाकाल के परिसर के निर्माण तक में 50 प्रतिशत से अधिक कमीशन का घोटाला किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में घोषणावीर नटवरलाल की सरकार है जो पैसा दो, काम लो के सिद्धांत पर चल रही है। बता दें कि, प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक अखबार की तस्वीर सांझा कर लिखा था कि, मध्य प्रदेश में ठेकेदारों के संघ ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है, कि प्रदेश में 50 प्रतिशत कमीशन देने पर ही भुगतान मिलता है।