Featured

Jan Ashirwad Yatra : मप्र में दो तिहाई बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार : नरेन्द्र तोमर

जन आशीर्वाद यात्रा में केन्द्रीय मंत्री बोले

भोपाल ।  केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जन सेवा का काम करती है और चुनाव से पहले जनता का आशीर्वाद लेने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा निकालती है। पहले भारतीय जनता पार्टी की यात्रा निकलती थी तो सभी स्थानों पर नहीं पहुंच पाते थे, इसलिए इस बार 5 यात्राएं निकली है, जो प्रदेश के अलग अलग स्थानों से शुरू होकर हर विधानसभा तक पहुंची है। जन आशीर्वाद यात्रा को जिस तरह से समर्थन मिल रहा है, वो इस बात का प्रमाण है कि आने वाले चुनाव में भाजपा मध्यप्रदेश में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी। श्री सिंह तोमर ने शुक्रवार को जन आशीर्वाद यात्रा के अंतर्गत बुधनी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

नीमच से प्रारंभ हुई जन आशीर्वाद यात्रा शुक्रवार को बुधनी विधानसभा पहुंची। बुधनी में हुए रोड शो में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश शासन के मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह, कार्तिकेय सिंह चौहान रथ पर सवार थे।

श्री तोमर ने कहा कि 230 विधानसभा में कोई एक विधानसभा ऐसी होती है जिसका नेता मुख्यमंत्री बन पाता है। बुधनी ने शिवराज जी के रूप में ऐसा नेता दिया जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में मध्यप्रदेश की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलने का काम किया है। उन्होंने जनता से कहा कि इस चुनाव में आप शिवराज जी को जिताओंगे ही लेकिन पूरे मध्यप्रदेश में भाजपा जीते, और बुधनी के साथ सभी 230 विधानसभाओं में कमल खिले, इस बात का संकल्प लेकर काम करना है।

केन्द्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने गांव, गरीब और किसान की चिंता की है। किसानी के मामले में पहले हरियाणा का नाम आता था, मगर आज सीएम शिवराज के प्रयासों से मध्यप्रदेश कृषि के क्षेत्र में सिरमौर राज्य बना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सारी दुनिया में भारत की साख बढी है। देश और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार से विकास की गति बढ़ेगी, इसलिए हमें फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार केन्द्र और राज्य में बनानी है। सभा को श्री कार्तिकेय सिंह चौहान ने भी संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button