Uncategorized

JABALPUR : फर्जी महिला SDM गिरफ्तार

जबलपुर : पुलिस ने फर्जी SDM महिला और उसके भाई को गिरफ्तार किया है, यही नहीं महिला ने एक युवक को भी ठगा, दोनों इटारसी (नर्मदापुरम) से अरेस्ट किए गए। महिला ने मैट्रिमोनियल साइट पर जबलपुर के व्यक्ति से शादी के लिए रिश्ता तय किया और फिर लाखों रुपये ठगे। आरोपी महिला के ऊपर इटारसी में भी मामला दर्ज है।

फर्जी महिला ने युवक को बताया की उसका MPPSC से SDMके पद के लिए चयन हो गया है और उसे पोस्टिंग जबलपुर मिली है, पहले ट्रैनिंग होगी और फिर जबलपुर में ही उसे पोस्टिंग मिलेगी, लेकिन उसका रहने और खाने पीने का इंतजाम करना होगा, इसके लिए महिला ने व्यक्ति से 9.5 लाख रुपए एडवांस ले लिए। 1 से 1.5 लाख रुपए का घरेलू सामान अपने लिए खरीदवाया। व्यक्ति ने खुद किराया देकर उसे जबलपुर में मकान दिलाया। महिला 6 महीने बाद वह सबकुछ समेटकर फरार हो गई थी। पीड़ित विकास ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया था कि श्वेता ने उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। इटारसी में रहने वाली श्वेता ने अपनी मां निशा और भाई सौरभ (35) से भी उन्हें मिलवाया था।

मदन महल थाना इलाके के आमनपुर में रहने वाले विकास तिवारी (40) की shaadi.com के जरिए श्वेता तिवारी (37) से पहचान हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे को पसंद किया। एक दूसरे को पसंद आते ही दोनों के बीच बातचीत और फिर मुलाकात होने लगी,  ऐसे में विकास ने जनवरी 2022 में माढ़ोताल थाना इलाके के रिमझा में उसे चार हजार रुपए प्रतिमाह पर मकान दिलवा दिया। किराया वह खुद देने लगे। श्वेता की डिमांड पर उन्होंने उसे टीवी, सोफा, वॉशिंग मशीन, बेड, फ्रिज, बर्तन और दूसरी चीजें भी लाकर दीं। विकास को लग रहा था कि श्वेता SDM की ट्रेनिंग कर रही है। उन्हें उसकी हरकतों पर जरा भी शक नहीं हुआ। जबलपुर आने के 6 महीने बाद श्वेता सारा सामान समेटकर रातोंरात मकान खाली कर भाग गई। युवती के भागते ही विकास को ठगे जाने का एहसास हुआ, पहले दो-तीन महीने विकास अपने लेवल पर श्वेता की तलाश करते रहे।  नवंबर 2022 में उन्होंने केस कराने का निर्णय लिया और मदनमहल थाने में शिकायत की। केस के इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर सब इंस्पेक्टर दीपचंद राय ने बताया कि पुलिस को एक साल से आरोपियों की तलाश थी। जल्द इनकी मां को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button