Featured

भय, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी खत्म करने के लिए जरूरी है कांग्रेस की सरकार का बननाः डाॅ. सिकरवार

श्रीकृष्‍ण वाटिका में हुआ ब्लाॅक मुरार कार्यालय का उद्घाटन

 ग्वालियर । अपना बूथ सबसे मजबूत मंत्र’ के साथ कार्यकर्ताओं को चुनाव में प्रण-प्राण से जुटने का आव्हान करते हुये कहा कि अब समय आ गया है कि हम सबको मिलकर भाजपा सरकार के अन्याय के खिलाफ लडकर मध्यप्रदेश को बचाना है और प्रचण्ड बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार को प्रदेश में लाना है, लेकिन यह लडाई आसान नही है। क्योंकि भाजपा धन बल एवं प्रशासन के दम पर चलने वाली सरकार है। इससे लडने के लिये हमें एकजुट होकर दिन-रात मेहनत करके आज से ही चुनाव की तैयारियों में जुट जाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं और वचन पत्र को सामने रखकर जनता के बीच जायें। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया की भाजपा सरकाकर के दबाव नगर निगम प्रशासन काम नहीं करता है ।क्षेत्र में सीवर ,टूटी सड़कें ,गंदा पानी आदि समस्याएं भाजपा की देन हैं ।यह विचार आज श्रीकृष्‍ण वाटिका में कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने ब्लाॅक काग्रेस कमेटी मुरार कें कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में व्यक्त किये।

कार्यक्रम में शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा, ग्वालियर-चम्बल संभाग प्रभारी शिव भाटिया, महिला कांग्रेस काॅर्डिनेटर डाॅ. जसलीन सेठी, कार्यकारी अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, चर्तुभुज धनौलिया, संगठन मंत्री सुरेन्द्र यादव, प्रदेश प्रवक्ता आर.पी. सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीनू परिहार, एम.आई.सी सदस्य अवधेश कौरव, ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद जैन, पार्षद  लक्ष्मी सुरेश गुर्जर, केदार बराहदिया, रूपेश दुबे, अनिल शर्मा मंचासीन रहे। कार्यक्रम में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी ही एक मात्र पार्टी है ,जो मध्यप्रदेश को कर्ज मुक्त, महगांई मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त, भूमाफिया मुक्त और बेरोजगारी खत्म करने के लिए लिये जरूरी है कि हमारे नेता कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बने और प्रदेश में खुशहाली आये। कार्यक्रम में अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

Related Articles

Back to top button