BusinessNational

Investment of 100 billion US dollars may come by 2040 : 2047 तक विकसित देश बनने भारत को 8-9 फीसदी वृद्धि की जरूरत: डेलॉयट

New Dehli Need to grow at the rate of 8-9 percent for the next 20 years to become a developed country : भारत को 2047 तक विकसित देश बनने के लिए अगले 20 वर्षों तक 8-9 प्रतिशत की दर से बढ़ने की जरूरत है। डेलॉयट दक्षिण एशिया के सीईओ रोमल शेट्टी ने यह बात कही। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने की दिशा में काम करने का आह्वान किया है। शेट्टी ने कहा कि भारत को चीन प्लस वन रणनीति से फायदा मिल सकता है, क्योंकि कोई दूसरा देश इस तरह के परिचालन के पैमाने और आकार की पेशकश नहीं कर सकता, जैसा यहां उपलब्ध है। अंतरिक्ष क्षेत्र का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में पहले ही 200 स्टार्टअप हैं और यहां 2040 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश आ सकता है। शेट्टी ने बताया ‎कि हमें एक विकसित अर्थव्यवस्था बनने के लिए कम से कम 2047 तक 8-9 प्रतिशत की दर से बढ़ने की जरूरत है। मध्यम आय स्तर से आगे बढ़ना होगा। इस गति से वृद्धि आसान नहीं है। दुनिया में बहुत कम देश ऐसे हैं, जो सालाना 8-9 प्रतिशत की गति से बढ़ने में सक्षम हैं।

Related Articles

Back to top button