प्लास्टर गिरने से हुई थी मासूम की मौत, मकान मालिक पर मामला दर्ज
भोपाल। निशातपुरा थाना इलाके में तीन महीने पहले जर्जर मकान की छत का प्लास्टर गिरने से नीचे सो रहे एक साल के मासूम की मौत के मामले में पुलिस ने जॉच के बाद दो लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। छानबनी में यह बात सामने आई की मकान मालिक ने जर्जर मकान किराए पर दिया था, और उनकी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ था।
थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करोंद क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस चलाने वाले घनश्याम राजौरिया कुछ महीने पहले कृषक नगर रुसल्ली में महेश साहू के मकान में परिवार के साथ किराए से रह रह रहे थे। 7-8 अगस्त की दरम्यानी रात घनश्याम ड्यूटी पर थे। घर में उनका एक साल का बेटा यश राजौरिया अपनी दादी के साथ कमरे में सो रहा था। उस समय घनश्याम की पत्नी दूसरे कमरे में सो रही थी। अलसुबह करीब 4 बजे कमरे की छत के प्लास्टर का बड़ा टुकड़ा अचानक भरभरा कर नीचे सो रही घनश्याम की मां और यश पर गिर पड़ा। हादसे में उनकी मॉ को मामूली चोट आई थी, लेकिन यश गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना की सूचना मिलने पर घनश्याम फौरन घर पहुचें और बेटे को इलाज के लिये अस्पताल लेकर गये। वहां शुरुआती चेकअप के बाद ही डॉक्टर ने यश को मृत घोषित कर दिया था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर कारणो की जॉच शुरु की। पड़ताल में सामने आया कि मकान महेश साहू और रामनारायण साहू ने मिलकर खरीदा था। लेकिन मकान काफी खस्ता हालत में होने पर भी उन्होनें उसे किराए पर दे दिया था। नगर निगम की यांत्रिकी शाखा से भी जांच कराने पर मकान के जर्जर होने की पुष्टि हुई। जॉच के आधार पर पुलिस ने महेश साहू और रामनारायण साहू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओ में मामला दर्ज कर लिया है।