Featured

पति के रिश्तेदार ने शादी का झांसा देकर लिवइन में रख किया दुष्कर्म

भोपाल । राजधानी की बागसेवनियां थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर उसके पति के एक रिश्तेदार के खिलाफ बलात्कार सहित अन्य धाराओ में मामला कायम किया है। आरोप है कि रिश्तेदार ने उससे नजदीकियां बढ़ाने के बाद पति से तलाक लेने के बाद शादी का झांसा देकर अपने साथ लिवइन में रख उसका दैहिक शोषण किया और बाद में शादी करने से इंकार कर दिया।

थाना पुलिस के अनुसार वर्तमान में बागसेवनिया इलाके की एक बस्ती में रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में बताया की वो विवाहिता है, और प्राइवेट नौकरी करती है। शादी के बाद उसकी अपने पति के रिश्तेदार सुनील पहाड़े नामक युवक से बातचीत होती थी, वह भी शादीशुदा है, और एक विश्वविद्यालय का कर्मचारी बताया गया है। जल्द ही दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। आरोप है कि सुनील ने महिला से नजदीकियां बढ़ाते हुए उसे अपने प्रैम जाल में फंसा लिया और उसे शादी करने का प्रस्ताव दिया। इस दौरान महिला के पति को दोनो की नजदीकियों की जानकारी लग गई तब पति पत्नि के बीच विवाद होने लगा और बात तलाक तक पहुंच गई। महिला ने जब इस बारे में सुनील को बताया तब उसने भरोसा दिलाया कि वह अपने पति से तलाक ले ले, इसके बाद दोनो शादी कर लेगें। आरोपी के बहकावे में आकर महिला पति से तलाक लेने के लिये तैयार हो गई। इसके बाद सुनील की बात मानकर महिला बैतूल से भोपाल आकर उसके साथ ही रहने लगी। इस दौरान आरोपी बीते मई महीने से लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इस बीच जब भी महिला उससे शादी की बात कहती तब वह कोई न कोई बहाना बनाकर टाल मटोल कर देता था। बीते दिनो आरोपी का व्यवहार पीड़िता के प्रति बदलने लगा और उसने उससे दुरिया बनानी शुरु कर दी। उसका बदला बर्ताव देख महिला ने उस पर जल्द शादी करने का दबाव बनाना शुरु किया तब आरोपी ने उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद महिला थाने जा पहुंची, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला कायम कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।

Related Articles

Back to top button