
10 ग्राम सोने का भाव 58,405 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद
New Dehli gold news : सोने की कीमत में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट देखने को मिली है। जुलाई के शुरुआती हफ्ते में आई तेजी के बाद से लगातार सोने के भाव में गिरावट दर्ज की जा रही है। इस सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने का भाव 58,405 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सोना 58,891 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए थे। पिछले महीने से ही सोने की कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जुलाई में सोने की कीमतें 60 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम से आंकड़े के करीब पहुंच गई थीं लेकिन फिर कीमतों में गिरावट आनी शुरू गई और अब ये 59 हजार रुपए के आंकड़े से नीचे आ गई हैं। बीते सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने की कीमतें 58,874 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुईं। मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस की वजह से बाजार बंद था। बुधवार को सोने की कीमतें 58,843 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुईं। गुरुवार को सोने का भाव 58,876 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। शुक्रवार को सोने की कीमतें 58,405 रुपढ प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुईं1 पूरे सप्ताह के दौरान सोने के भाव गिरावट दर्ज की गई। पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गोल्ड की कीमतें 58,891 रुपए पर बंद हुई थीं। इस तरह सोने का भाव इस सप्ताह 438 रुपए प्रति ग्राम सस्ता हुआ। सोमवार को सोना सबसे महंगा 58,874 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिका और सबसे सस्ता शुक्रवार 58,405 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिका। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट वाले सोने का दाम 18 अगस्त को अधिकतम 58,471 रुपए रहा। वहीं 22 कैरेट वाले गोल्ड का भाव 58,237 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। सभी तरह के सोने की कीमत की गणना टैक्स के बिना की गई है।