Madhya PradeshpoliticsState Election 2023

Free politics in Madhya Pradesh : रक्षाबंधन पर बहनों को तोहफा, बीसीसीएल की मुफ्त यात्रा

Free politics in Madhya Pradesh : प्रदेश में चुनाव का समय जिस तरह से नजदीक आता जा रहा है। वैसे वैसे बीजेपी सरकार घोषणाओं कर अमल में लाने का प्रयास कर रही है। फिर वह किसी भी राजनीतिक पार्टी की घोषणा से प्रेरित हो। जहां बीजेपी के राष्ट्रीय नेता कहते हैं की मुफ्त में बांटने राजनीति हम नहीं करते हैं।

उन सभी दावों को झुठलाते हुए प्रदेश सरकार ने नई ने घोषणाएं शुरू कर दी हैं उनमें सबसे पहले रविवार को मुख्यमंत्री ने लाडली बहनों को 250 रुपए रक्षाबंधन के लिए खातों में भेजे हैं वहीं दो घोषणाएं और कर दी जिनमें से एक तो 100 यूनिट बिजली मुफ्त की है जो को दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की हैं। वहीं दूसरी घोषणा 450 रुपए का गैस सिलेंडर। यह पहले से ही कांग्रेस के द्वारा घौसित है। वहीं आज सोमवार को नगर निगम भोपाल की महापौर मालती राय ने महिलाओं को बीसीसीएल की बसों में मुफ्त यात्रा की घोषणा कर दी है।

यह भी यह भी आम आदमी पार्टी के प्रमुख घूसनाओ में से एक है जो दिल्ली में पहले से ही लागू है। क्या बीजेपी के राष्ट्रीय नेता बताएंगे कि आप मुफ्त की राजनीति की बात कहते थे तो फिर यह क्या है। प्रदेश में विकास की राजनीति क्यों नहीं कर रहे। अपनी 19 साल की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाना चाहिए। अगर आपने 19 वषों में जनहित के कार्य किए हैं तो फिर आपको मुफ्त राजनीति करने की आवश्यकता ही नहीं है।

जहां प्रदेश सरकार पर सवा तीन लाख करोड़ से अधिक कर्जा है। विकास के कार्य रुके पड़े हैं कुछ विभागों में वेतन के लाले पड़े हों और आप मुl विकास छोड़ मुफ्त की राजनीति कर रहे हैं। क्या यह सिर्फ चुनावी जुमला है। जब सरकार के खजाने में धन नहीं है तो फिर यह घोषणाएं कहां से पूरी करेंगे। प्रदेश को कर्ज के गड्ढे में दफन करने की राजनीति हो रही।

बड़ी विडंबना है इस देश की कि 19 साल प्रदेश और 9 साल केंद्र में सरकार रहने के बाद भी विकास और उपलब्धियों को नहीं गिना पा रहे हैं। क्या सिर्फ कुर्सी के लिए ही राजनीति हो रही। किसी भी तरह से कुर्सी सलामत बनी रहे। अब जनता को भी सभी राजनीतिक पार्टियों की घोषणाओं से सतर्क रहना होगा। सिर्फ पहले के कार्यकाल की उपलब्धियां और प्रदेश पर कर्ज के कारणों की जानकारी पूछकर ही आगे की सरकार के लिए राजनीतिक पार्टी का मतदान के दौरान चयन करें। जो प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे।

Related Articles

Back to top button