Uncategorized

पहले अरेस्ट फिर ग्लैमरस अंदाज में पोस्ट की फोटोज, दंग रह गए

Gigi Hadid: हॉलीवुड एक्ट्रेस जीजी हदीद आज सुबह से ही चर्चा में हैं। दरअसल मॉडल को केमैन आइलैंड पर मारिजुआना रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। अब मॉडल ने इन सभी खबरों के बीच अपनी लेटेस्ट फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इन फोटोज में जीजी का बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट की फोटो (Gigi Hadid)
उन्होंने कई तस्वीरें और वीडियो भी शेयर की है। इसमें उन्हें टू पीस बिकिनी पहनकर पोज करते हुए देखा जा सकता है। बुधवार को जीजी हदीद ने अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर की है। गिरफ्तारी और जमानत के बाद यह उनका पहला इंस्टाग्राम पोस्ट है। इसमें एक्ट्रेस को केमैन आइलैंड पर दोस्तों के साथ वेकेशन मनाते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने खाने की भी तस्वीरें शेयर की है। कुछ तस्वीरों में उन्हें ब्राइट स्विमसूट पहने देखा जा सकता है।

मंगलवार को हुईं थी गिरफ्तार
गौरतलब है कि जीजी हदीद का मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। तस्वीरों के साथ उन्होंने जो कमेंट किया है। इसके साथ ही आपको बता दें कि वाशिंगटन पोस्ट में छपी खबर के अनुसार जीजी ने न्यूयॉर्क सिटी में मारिजुआना कानूनी तौर पर खरीदा गया था लेकिन केमैन आइलैंड में जीजी हदीद और लिआ मैक्कार्थी को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें डिटेंशन सेंटर ले जाया गया। हालांकि, बाद में दोनों की जमानत हो गई। अब इन सबके बीच मॉडल की लेटेस्ट फोटोज देख फैंस हैरान रह गए हैं। लोग उनकी इन फोटोज पर जम-जमकर कमेंट कर रहे हैं।

उनकी तस्वीरों और वीडियो को 25 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं, इस पर हजारों की संख्या में कमेंट किए गए हैं। कई लोगों का कहना है कि जीजी हदीद को गिरफ्तारी से कोई फर्क नहीं पड़ा है और वह अपना वेकेशन एन्जॉय कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button