Uncategorized

रणवीर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज; जानें मामला

Mumbai : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह मुश्किलों में घिरे नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर न्यूड तस्वीरें पोस्ट करने के मामले में मुंबई पुलिस ने मंगलवार को रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शिकायत में कहा गया है कि रणवीर के इस हरकत से महिलाओं की भावनाएं आहत हुई हैं।
रणवीर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज
रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 292 (अश्लील पुस्तकों आदि की बिक्री), 293 (युवा लोगों को अश्लील वस्तुओं की बिक्री), 509 (किसी महिला की गरिमा का अपमान करने के इरादे से शब्द, इशारा या कृत्य) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस ने बताया कि एनजीओ के एक पदाधिकारी ने आरोप लगाया था कि अभिनेता ने अपनी तस्वीरों के जरिए आम तौर पर महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई और उनकी गरिमा का अपमान किया। शिकायतकर्ता का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील अखिलेश चौबे ने कहा कि रणवीर सिंह एक “ए लिस्ट अभिनेता” थे जिनकी फिल्में “युवाओं द्वारा देखी जाती हैं जो आसानी से उनके कार्यों से प्रभावित हो सकते हैं। यहां तस्वीरें अश्लील हैं और ऐसा लगता है कि उसने पैसे के लिए फोटो शूट किया है, उसे सजा मिलनी चाहिए।’


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button