politicsWorld

भारत में गांधी-गोडसे विजन की लड़ाई, मोदी इंडिया गठबंधन से डरकर देश का नाम बदलना चाहते हैं

ब्रसेल्स । कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों यूरोप दौरे पर हैं। शुक्रवार को ब्रसेल्स के प्रेस क्लब में राहुल गांधी ने कहा- भारत में इस वक्त महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे के विजन के बीच लड़ाई है। लोकतंत्र और संस्थान पर हमला हुआ है। हिंसा-भेदभाव बढ़ा है। अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी और निचली जातियां पर हमला किया जा रहा है। कांग्रेस नेता बोले- इंडिया अलायंस को लेकर सरकार घबराई हुई है। हम भारत की आवाज हैं। इसे लेकर प्रधानमंत्री डरे हुए हैं इसीलिए वो देश का नाम बदलना चाहते हैं। यह पूरा मुद्दा अडाणी पर मेरी प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद हुआ, जिससे देश का ध्यान भटकाया जा सके। राहुल ने कहा कि भारत के नेचर को बदलने की कोशिश की जा रही है। कई लोग वापस गरीबी में धकेल दिए गए है। भारत में पिछले 40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। सरकार ने जी 20 के लिए मल्लिकार्जुन खडग़े को न्योता नहीं दिया। इससे साबित होता है कि वो देश की 60 प्रतिशत जनता का नेतृत्व करने वालों को महत्व नहीं देते हैं। यह सरकार की सोच को भी दर्शाता है।

Related Articles

Back to top button