कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का 2 लाख तक का कर्जा होगा माफ: दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह के समक्ष बीजेपी के सैकड़ों कार्य करता कांग्रेस में शामिल
गुना । आज दिग्विजय सिंह ने गुना जिले की बम्होरी विधानसभा क्षेत्र के फतेहगढ़ के मंडी प्रांगण में आम सभा को संबोधित किया । सभा में बीजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मेहरबान सिंह, जिला प्रभारी राघवेंद्र शर्मा, पूर्व मंत्री के एल अग्रवाल, प्रत्यासी ऋषि अग्रवाल के सभी ब्लॉक अध्यक्ष और हजारों की संख्या में क्षेत्रीय जनता मोजूद रही।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने फतेहगढ़ में आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने गरीबों और आदिवासियों को खेती की जमीन के पट्टे, आवास पट्टे , पचायत का अधिकार, पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को अधिकार दिए। अब हर नामांकन और बटवारे में पैसा लगता है।सरकारी नौकरियों में नियुक्तियां नहीं हो रहीं, व्यापम में घोटाला हो रहा है। प्रदेश में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है। 2018 में यहां से महेंद्र सिंह सिसोदिया को जीत दिलाई। और बाद में यह करोड़ों रुपए लेकर बीजेपी में शामिल हो गए। यहां का शासन कमीशन पर चल रहा है, 40 प्रतिशत तक कमीशन ले रहे हैं। यह सब शिवराज सिंह के देख रेख मैं हो रहा है। कांग्रेस ने सिंधिया को सांसद बनाया , बड़े श्रीमंत सिंधिया को सांसद बनाया मंत्री बनाया। उसके बाद भी इन्होंने पार्टी को छोड़ दिया। कांग्रेस ने आदिवासी गरीबों को सभी अधिकार दिलाए। जंगलों की जमीनों के अधिकार पत्ते देकर मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी जिनके सहयोग से दिए गए। गरीबों के बच्चों को पढ़ने के लिए छात्रवृत्ति दी गई। ग्रामीण स्कूलों में शिक्षक नियुक्त करवाए। बिजली के बिलों sr राहत देती रही कांग्रेस सरकार। कांग्रेस की सरकार बनती है तो किसानों का दो लाख तक किसानों का कर्जा माफ और बिजली का बिल भी माफ कर दिया जाएगा। वहीं प्रदेश में सभी को 100 यूनिट तक 100 रुपए का बिल दिया जायेगा। महिलाओं को 1500 रुपए और आदिवासी महिलाओं को केंद्र के 1000 रुपए साथ ही 1500 रुपए राज्य सरकार के द्वारा दिया जायेगा। एक बार फिर से आप सब कांग्रेस को वोट देकर सरकार बनाएं।