
अभिनेता रजनीश दुग्गल ने एक साक्षात्कार में खोला राज
मुंबई, । अभिनेता बने रजनीश दुग्गल ने दावा किया है कि उनकी पहली फिल्म 1920 साल 2008 में रिलीज हुई थी लेकिन उनका बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू 2005 में ही हो गया होता अगर प्रियंका चोपड़ा ने उनके साथ काम करने से मना नहीं किया होता। एक साक्षात्कार में रजनीश ने बताया कि फिल्म यकीन में उनको साइन किया गया था। इसकी हिरोइन प्रियंका चोपड़ा थीं।
रजनीश दुग्गल 2003 में ग्रासिम मिस्टर इंडिया का खिताब जीती था। इसके बाद 2005 में उनको एक फिल्म में काम करने का मौका मिला लेकिन पहली ही फिल्म उनके हाथ से निकल गई उसकी वजह थीं प्रियंका चोपड़ा। रजनीश ने बताया यकीन के लिए मैं पहली चॉइस था, मुझे फिल्म के लिए साइन कर लिया गया था। मैं इस पर काम कर रहा था।
रजनीश ने बताया कि प्रोड्यूसर ने उन पर काफी इन्वेस्ट किया। उनके साथ 3 फिल्म डील साइन कर ली। उन्होंने पांच माह की ट्रेनिंग ली थी लेकिन प्रियंका ने उनके साथ काम ना करने से सब गड़बड़ हो गई। रजनीश ने बताया प्रोड्यूसर ने उन्हें रात में बुलाया और कहा कि जबसे उन्होंने फिल्म साइन की अब तक प्रियंका बड़ी स्टार बन चुकी थी। वह उन्हें काफी पैसों में साइन कर चुके हैं लेकिन उनका कहना है, मैं एक न्यूकमर के साथ काम नहीं करूंगी। मेरा पहला रिऐक्शन था कि लड़की बदलो क्योंकि मैंने उनको खुद पर पैसा लगाते देखा था। उस वक्त मैं फिल्म बिजनेस को नहीं समझता था।
रजनीश फिल्म से निकाले जाने पर खुश नहीं थे हालांकि वह इसे प्रियंका के मैनेजर की गलती मानते हैं क्योंकि उन्होंने ही ये फैसला लिया होगा। रजनीश को लगा कि प्रियंका को पता होगा कि वह काम कर रहे हैं, वह कह सकती थीं कि रजनीश ही फिल्म करेंगे। यकीन में प्रियंका चोपड़ा के साथ अर्जुन रामपाल, सुधांशु पांडे, सौरभ शुक्ला और किम शर्मा ने काम कर रही थीं